Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में स्कूलों के लिए नए दिशा निर्देश (Uttarakhand school guideline) जारी किए गए हैं। ये बात तो आप जानते ही होंगे कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से स्कूल अब तक सिर्फ 4 घंटे संचालित हो रहे थे। लेकिन आज से स्कूल पहले की तरह पूरे समय खुलेंगे। इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। 6 से 12 तक की कक्षाएं उत्तराखंड में पूरे समय संचालित होंगी। ये आदेश सरकारी और गैर सरकारी सभी शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा। शिक्षा सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है और बताया गया है कि कोरोनावायरस के मद्देनजर राज्य में अब तक सभी शिक्षण संस्थान 4 घंटे संचालित हो रहे थे। इन सभी को अब पहले की तरह पूरे समय खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें शासकीय अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी शिक्षण संस्थान सभी शामिल है। केंद्र की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। आगे पढ़िए