Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कल राज्यसमीक्षा पर आपने विशाल के हत्याकांड की खबर पढ़ी होगी. उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में नगर निगम में संविदा पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने वाले 21 वर्षीय विशाल जिसको उसी के दोस्तों ने मिलकर दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया था. पुलिस ने इस हत्याकांड के राज से पर्दाफाश किया और परत-दर-परत विशाल की हत्या का राज खुलता रहा जिसके बाद विशाल के ही दो दोस्त संदीप और सचिन दोषी पाए गए. पुलिस ने विशाल की हत्या के मामले में उसके दो दोस्तों संदीप और सचिन उर्फ नन्नू को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बीते 9 नवंबर को आईटीआई थाना क्षेत्र के गांव धीमरखेड़ा निवासी राजकुमार ने पैगा चौकी में तहरीर दी थी. कहा था कि उनका 21 वर्षीय पुत्र विशाल 18 तारीख को लापता हो गया है. उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई थी. साथ ही परिजनों ने बताया कि विशाल को उसके दो दोस्तों संदीप और सचिन ने फोन करके बुलाया था. उसके बाद से विशाल घर नहीं लौटा था. पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में नृशंस हत्याकांड, 6 दिन से लापता युवक की सिर कटी लाश मिली..इलाके में हड़कंप