उत्तराखंड में कोरोना ब्लास्ट, राष्ट्रपति की ड्यूटी में लगे 12 पुलिस जवान समेत 19 लोग पॉजिटिव

Uttarakhand police coronavirus राष्ट्रपति की सुरक्षा ड्यूटी के लिए पहुंचे 12 पुलिस जवान समेत 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव-
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand police coronavirus: Police jawan found coronavirus positive in uttarakhand
Image: Police jawan found coronavirus positive in uttarakhand

हरिद्वार: लीजिए .... एक बार फिर से राज्य में कोरोना हड़कंप मचा रहा है। जिसका डर था आखिर वही हो रहा है। दोबारा पुराने जैसे हालात नजर आ रहे हैं अचानक से केसों में उछाल आ गया है। ऋषिकेश पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा डयूटी के लिए पहुँचे uttarakhand police के 12 जवानों सहित 19 कर्मचारी coronavirus positive पाए गए हैं। सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हाल ही में ऋषिकेष आए। वहां उनका परमार्थ निकेतन में एक दिवसीय प्रवास तय था। उनकी सिक्योरिटी के लिए वीआईपी ड्यूटी पर आए 12 पुलिस जवान सहित 19 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक साथ 19 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से बीते रविवार को हड़कंप मच गया। कोरोना पॉजीटिव पाए गए सभी कर्मियों एवं पुलिस को राष्ट्रपति कोविंद के आगमन से पहले ही ड्यूटी से हटाकर होम आइसोलेट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - कोरोनावायरस: देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में एंट्री के लिए नई गाइडलाइन जारी

  • Uttarakhand police coronavirus

    Police jawan found coronavirus positive in uttarakhand
    Pic: 1/ 2
    Image: Police jawan found coronavirus positive in uttarakhand

    दरअसल कल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का ऋषिकेश का दौरा तय था। उससे पहले बीते शनिवार को वीवीआईपी ड्यूटी पर सुरक्षा टीम परमार्थ निकेतन पहुंची। चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के करीब 400 पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई थी। बीते रविवार को रिपोर्ट्स आईं तो सुबह इनमें से बारह पुलिसकर्मियों सहित 19 कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाए गए जिसके बाद पौड़ी प्रशासन में हड़कंप मच गया। जांच के बाद सभी को तुरंत ही होम आईसोलेट कर दिया गया। कोरोना पॉजीटिव पाए गए सभी पुलिसकर्मी एवं कर्मचारी चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पौड़ी जिले के ही रहने वाले हैं। विभाग ने सभी संक्रमित कर्मचारियों को ड्यूटी से वापस भेज दिया। सभी जवान और कर्मचारी अगले 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहेंगे।

  • कई पुलिस जवान मिले पॉजिटिव

    Police jawan found coronavirus positive in uttarakhand
    Pic: 2/ 2
    Image: Police jawan found coronavirus positive in uttarakhand

    सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि वीआईपी ड्यूटी के लिए आए ये पुलिसकर्मी और कर्मचारी अन्य कर्मचारियों, परमार्थ आश्रम के कर्मचारियों और स्वर्गाश्रम बाजार के दुकानदारों समेत अन्य लोगों के संपर्क में भी आए थे। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आए लोगों की एक सूची तैयार कर रहा है ताकि सबकी कोरोना जांच कराई जा सके।बीते रविवार को उत्तराखंड में 36 कोरोना पॉजीटिव मिले। 15 सितंबर के बाद बीते रविवार को सबसे अधिक केस पाए गए। 15 सितंबर को राज्य में 49 पॉजीटिव मरीज मिले थे। कल राज्य में 36 केस आने के बाद प्रशासन भी चिंतित है।