Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना कहर मचा रहा है और संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच दुनियाभर में नए वेरिएंट ने हड़कंप मचा दिया है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी इसको लेकर चेतावनी जारी कर दी है जिसके बाद पूरे भारत में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी नए वेरिएंट की रोकथाम के लिए और राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क हो गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी है। बाहर से आने वाले राज्यों के सभी यात्रियों की चेकिंग और कोरोना रिपोर्ट जांच करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे देशों से उत्तराखंड आने वाले सभी व्यक्तियों की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही 14 दिन के होम आइसोलेट में रखने के लिए सभी जिलों के सीएमओ को निर्देश जारी कर दिए हैं।