Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना का कहर कम नहीं हुआ है, लेकिन लोगों की चिंता जरूर कम हो गई है। कोविड को लेकर लगाई गई पाबंदियां लगभग खत्म हो गई हैं, सैलानी भी भारी संख्या में उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं, लेकिन मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी नियमों का कोई पालन नहीं कर रहा। ऐसा ही चलता रहा तो कोरोना की तीसरी लहर को आने में देर नहीं लगेगी। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए सख्त गाइडलाइन जारी कर दी है। पहाड़ों की रानी में अगर अब पर्यटक बिना मास्क के घूमते पाए गए तो उन्हें 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर आप भी मसूरी जा रहे हैं तो मास्क संबंधी नियम का ध्यान जरूर रखें। सामान भले ही भूल जाएं, लेकिन मास्क कतई न भूलें। रविवार को पुलिस ने शहर में पर्यटकों से मास्क पहनने की अपील की।