Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand में Coronavirus Omicron Variant को लेकर alert जारी पिछले दो साल से दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है। जैसे ही सब कुछ पटरी पर आता है उससे पहले ही नया वैरिएंट दस्तक दे देता है। अब नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नीदरलैंड, इजरायल, डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। WHO ने इसे 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' की कैटेगरी में डाला है। कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। डेल्टा के बाद कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। Uttarakhand सरकार भी Coronavirus Omicron Variant को लेकर Alert अलर्ट हो चुकी है और एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन समेत बॉर्डर पर सख्त जांच की जा रही है और आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी चेक की जा रही है। उत्तराखंड में संक्रमण बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने वायरस के लक्षण वाले सभी मरीजों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है और इसी के साथ एक बार फिर से राज्य के बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बाजारों में रेंडम कोविड जांच का भी निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें - मसूरी जाने वाले ध्यान दें, कोरोना को लेकर सख्त हुई पुलिस..मास्क नहीं पहना तो 500 जुर्माना