बड़ी खबर: देहरादून के सचिवालय तक पहुंचा कोरोना, IAS अफसर हुए संक्रमित

dehradun secretariat में coronavirus ने दस्तक दे दी है। यहां IAS officer संक्रमित हुए हैं।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
dehradun sachivalay coronavirus: ias officer coronavirus infected in dehradun secretariat
Image: ias officer coronavirus infected in dehradun secretariat

देहरादून: देहरादून में कोरोना का संक्रमण फिर से हाहाकार मचा रहा है। तीसरी वेव के बाद जैसे ही जिंदगी पटरी पर दोबारा लौटी, कोरोना ने दोबारा सबकुछ तहस नहस कर दिया। कोरोना रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

ias officer coronavirus infected in dehradun secretariat

लगातार राजधानी दून में कोविड के केसों में इजाफा हो रहा है। स्कूल खुलने के बाद लगातार मासूम बच्चे भी कोरोना का शिकार हो रहे हैं। वहीं सचिवालय और स्वास्थ्य भी इससे बच नहीं सका है। कोविड के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि, देहरादून में एक बड़े स्कूल के दो छात्र भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही सचिवालय के एक आईएएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना ने स्वास्थ्य महकमे में भी घुसपैठ की है। आगे पढ़िए

सीएमओ कार्यालय के एक डॉक्टर की जांच रिपोर्ट भी कोविड पॉजिटिव आई है। वहीं इन सभी लोगों को आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा है। बताया गया है कि इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुछ को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। कुछ को घर पर ही आइसोलेट कर एहतियात बरती जा रही है। उत्तराखंड की बात करें, तो यहां पर पिछले दो-तीन दिनों से कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिला है। केवल देहरादून में बुधवार को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 18 रही। वहीं कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए जिलाधिकारी की ओर से देहरादून में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने की दर को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किए हैं कि शहर में बिना मास्क निकलने वालों से 1000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाए।