Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को राज्य में कोरोना के 16 नए मामले मिले।
सितारगंज विधायक और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनमें कोरोना के लक्षण दिखे थे। मंगलवार को कोविड टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद सौरभ बहुगुणा ने खुद को आईसोलेट कर दिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड जांच कराने का अनुरोध किया है। उधर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कोविड पॉजिटिव मिलने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया है। दरअसल सोमवार को मंत्री सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सहित कई कैबिनेट मंत्री और पार्टी के नेता मौजूद रहे थे। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सबकी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा की तबीयत खराब होने पर उन्होंने कोविड टेस्ट कराया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही ये भी लिखा कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है और वो डॉक्टर के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से कोविड टेस्ट कराने की अपील की। चिंता की बात ये है कि उत्तराखंड में भी कोरोना केसों में लगातार इजाफा हो रहा है।