dehradun के welham girls school में 6 छात्राएं coronavirus positive मिली हैं। इलाके को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: dehradun welham girls students coronavirus positive containment zone
देहरादून: कोरोना को लेकर एक बार फिर डराने वाली खबरें मिलने लगी हैं। खासकर राजधानी देहरादून में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। स्कूली छात्र कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों यहां कई स्कूल-कॉलेजों के छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
dehradun welham girls students coronavirus positive
इस बार मामला प्रसिद्ध वेल्हम गर्ल्स हाईस्कूल से जुड़ा है। जहां 6 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिलीं। छात्राओं में कोरोना की पुष्टि होते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य महकमा भी सकते में है। कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को चिह्नित करने के साथ ही उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है। स्कूली छात्राओं के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग स्कूल व आसपास के इलाके को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर रहा है। हैरानी की बात ये है कि जिन छात्राओं में कोरोना संक्रमण की हुई, उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।
ऐसे में छात्राएं कहां और कैसे कोरोना की चपेट में आ गईं इसकी जांच की जा रही है। एक ही स्कूल में 6 छात्राओं के कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी चिंता में है। यह पहली बार नहीं है, जब राजधानी के किसी स्कूल में छात्र-छात्राओं में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे के भीतर 361 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया था। नमूनों को जांच पड़ताल के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था, जिसमें 16 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, इनमें वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छह छात्राएं भी शामिल हैं। फिलहाल सभी छात्राओं को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। बता दें कि बीते दिन चार जिलों में 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 11, नैनीताल में चार, अल्मोड़ा में दो, हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 103 एक्टिव केस हैं।