Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराखंड दौरे के दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब डीजीपी के आदेश के बाद 5000 पुलिसकर्मियों की पूरे प्रदेश में जांच कराई गई है। पुलिस कर्मियों की व्यापक एंटीजन जांच में 18 कर्मियों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित हरिद्वार और पौड़ी जिले के बताए जा रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने तीन दिन में सभी पुलिस कर्मियों की जांच के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 5000 से अधिक पुलिस कर्मियों की जांच की गई। देर शाम को प्राप्त हुई रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान हरिद्वार में आठ और पौड़ी में छह पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को पुलिस, आईआरबी, एलआईयू कर्मियों की जांच की गई। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि बैलपडाव स्थित आईआरबी में 61 और एलआईयू रामनगर में छह कर्मचारियों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें तीन आईआरबी कर्मचारी और एक एलआईयू कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसी के अलावा रामनगर कोतवाली में 64 पुलिसकर्मियों की आरटीपीसीआर जांच की गई है। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को प्राप्त होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कोरोना ओमिक्रोन वैरियंट को लेकर अलर्ट..बॉर्डर, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन में सख्ती शुरू