Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन नई चुनौती के रूप में हमारे सामने है। खतरे को देखते हुए सरकार ने सख्ती करने के फैसले के साथ ही राज्य में फिर से कोविड प्रतिबंधों की शुरुआत कर दी है। अगर आप भी उत्तराखंड घूमने आ रहे हैं, तो शासन की coronavirus guideline uttarakhand का ध्यान रखें। ऐसा न करने पर आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नई एसओपी में सभी जिलाधिकारियों से राज्य के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बॉर्डर चेक पोस्ट, पर्यटन स्थल और भीड़भाड़ वाली जगहों पर रैंडम सैंपलिंग कराने को कहा गया है। कोरोना संक्रमित मिलने वाले लोगों को कोरोना प्रोटोकाल के तहत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के सभी फ्रंट लाइन वर्कर की कोविड जांच भी होगी। 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को आवश्यक और स्वास्थ्य संबंधी कारणों से ही घर से बाहर निकलने की इजाजत होगी।