Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: पिछले दो साल से दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है। जैसे ही सब कुछ पटरी पर आता है उससे पहले ही नया वैरिएंट दस्तक दे देता है। अब नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नीदरलैंड, इजरायल, डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया में इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। WHO ने इसे 'वेरिएंट ऑफ कंसर्न' की कैटेगरी में डाला है। कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने के बाद भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। डेल्टा के बाद कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट हो चुकी है और एयरपोर्ट एवं रेलवे स्टेशन समेत बॉर्डर पर सख्त जांच की जा रही है और आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी चेक की जा रही है। उत्तराखंड में संक्रमण बढ़ने के बाद राज्य सरकार ने वायरस के लक्षण वाले सभी मरीजों की आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य कर दी है और इसी के साथ एक बार फिर से राज्य के बॉर्डर, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बाजारों में रेंडम कोविड जांच का भी निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोनावायरस को लेकर गाइडलाइन जारी, इन नियमों का करना होगा पालन