उत्तराखंड में भीषण हादसा, कांग्रेस नेता के पुत्र की दर्दनाक मौत

कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Udham singh nagar shivam biswas death: Udham singh nagar malti biswas son shivam biswas died
Image: Udham singh nagar malti biswas son shivam biswas died

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद से दुखद खबर सामने आई है। एक खबर के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस की सितारगंज विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी मालती विश्वास के बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह इनोवा कार में अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओर जा रहे थे कि सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर में मालती विश्वास के बड़े बेटे 27 वर्षीय शिवम विश्वास व उनके एक मित्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिसिटी चिकित्सालय रूद्रपुर ले जाया गया जहां शिवम ने दम तोड़ दिया..शिवम की मौत की खबर सुनते ही शक्तिफार्म-सितारगंज के तमाम राजनैतिक-सामाजिक लोग मालती विश्वास के घर पहुंचने लगे। शिवम की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें - दुखद खबर: ड्यूटी पर तैनात गढ़वाल राइफल के सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत