Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ में इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष खत्म नहीं हो रहा. नरभक्षी गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं. कभी जंगलों तक सीमित रहने वाले गुलदार अब इंसानी बस्तियों में दाखिल होकर मवेशियों के साथ-साथ इंसानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं. वहीं पौड़ी जिले में भी नरभक्षी गुलदार दहशत का सबब बने हुए हैं. यहां गुलदार के हमले में लोगों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा मामला दुगड्डा ब्लॉक का है. जहां दुगड्डा ब्लॉक के भैडगांव में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया. बताया जा रहा है कि महिला अपने पोते को देखने के लिए कोटद्वार आ रही थी. लेकिन महिला को वाहन न मिलने से वो पैदल ही कोटद्वार जा रही थी. जब देर सायं तक कोटद्वार नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी. सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन के बाद सड़क से दूर उनकी क्षत-विक्षत लाश जंगल के पास पड़ी मिली. गुलदार ने शव का काफी हिस्सा खा लिया था. वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है.