Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड में सावधानियां बरती जाने लगी हैं। इस बीच उत्तराखंड से 5 घंटे की दूरी पर स्थित देश की राजधानी Delhi में Omicron case सामने आया है। जी हां इस वायरस ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है। यहां एक व्यक्ति की जीनोम स्क्वीवेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये शख्स तंजानिया से दिल्ला आया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक 12 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल को शुक्रवार को भेजा गया था। रिपोर्ट में 1 मरीज को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से पॉजिटिव पाया गया है। आपको बता दें कि मिक्रोन वायरस दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। ये कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि कम ही वक्त में ये वायरस दुनिया के 29 देशों में फैल चुका है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में पड़ोसी राज्यों से आ रहे लोग ध्यान दें, बिना कोरोना जांच के नहीं मिलेगी एंट्री