Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand में भी coronavirus के Omicron variant का खतरा मंडरा रहा है। dehradun से 5 घंटे की दूरी पर स्थित देश की राजधानी delhi में Omicron का first case सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि तंजनिया के आया एक व्यक्ति ओमिक्रोन संक्रमित मिला है। ऐसे में अब उत्तराखंड को भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि खतरा ज्यादा दूर नहीं है। ओमिक्रॉन की आशंका के बीच देहरादून के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सेंटरों को अलर्ट किया गया है। सभी जगह स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिशा-निर्देश भेजे गये हैं। देहरादून के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित ने इस बारे में मीडिया को कुछ बातें बताई हैं। उनका कहना है कि सरकारी अस्पतालों में बेड एवं ऑक्सीजन समेत स्टाफ की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि अगर विदेश से लौटने की हिस्ट्री लेकर कोई मरीज भर्ती होता है तो इसकी जानकारी बिना वक्त गंवाए सीएमओ कार्यालय को देनी होगी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाले ध्यान दें, Delhi में कोरोना के Omicron वैरियंट की एंट्री