उत्तराखंड: 2 छात्राएं मिली कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन के लिए बंद हुआ डिग्री कॉलेज

Haldwani में Indira Priyadarshini College की दो छात्राओं में मंगलवार को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haldwani Indira Priyadarshini College coronavirus: Haldwani Indira Priyadarshini College student coronavirus positive
Image: Haldwani Indira Priyadarshini College student coronavirus positive

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। धीरे धीरे कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और इस बीच एक बड़ी खबर है। ये खबर हल्द्वानी से है। Haldwani में Indira Priyadarshini College की दो छात्राओं में मंगलवार को कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कॉलेज प्रशासन को इस बारे में खबर की गई और इसके बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने कैंपस और क्लासरूम्स को सेनेटाइज कराया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसडी तिवारी ने बताया कि कॉलेज को 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शनिवार को हुई सैंपलिंग में इन छात्राओं के पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि दुनियाभर में एक बार फिर से कोरोना के ओमिक्रोन का डर सता रहा है। भारत में भी कोरोना के ओमिक्रोन वायरस की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में सावधानी बरतें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाएं। फेस मास्क जरूर पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, आज 21 लोग पॉजिटिव..5 कंटेनमेंट जोन बने