उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर: जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश!

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur: बताया जा रहा है कि वायुसेना के इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत भी सवार थे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
CDS Bipin Rawat: CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur
Image: CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur

देहरादून: एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है..तमिलनाडु के Kannur में CDS Bipin Rawat का Helicopter Crash हो गया है। बताया जा रहा है कि वायुसेना के इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ CDS Bipin Rawat भी सवार थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 9 लोग सवार थे। वहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें हेलिकॉप्टर को धू-धू करके जलते देखा जा सकता है। बड़े नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एल एस लिडेर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एन के गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, L/NK विवेक कुमार, L/NK बी साय तेजा, हवलदार सतपाल सवार थे।

CDS Bipin Rawat News Live Updates:

उत्तराखंड: जनरल बिपिन रावत के लिए दुआ कर रहा है देश, मौके से 4 शव बरामद: सूत्र
उत्तराखंड: जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, संसद में बयान देने वाले हैं रक्षा मंत्री
जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश, तस्वीरों और वीडियो में दिखा भयानक हादसे का मंजर
जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश: 4 लोगों की मौत की पुष्टि, 3 लोगों की हालत गंभीर

  • हेलीकॉप्टर में थे सीडीएस बिपिन रावत

    हेलीकॉप्टर में थे CDS Bipin Rawat
    Pic: 1/ 2
    Image: हेलीकॉप्टर में थे CDS Bipin Rawat

    खबर है कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इसके बाद वो दिल्ली लौट रहे थे। इस दौरान एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगलों में क्रैश कर गया।

  • सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी भी थी सवार

    CDS Bipin Rawat की पत्नी भी थी सवार
    Pic: 2/ 2
    Image: CDS Bipin Rawat की पत्नी भी थी सवार

    बताया जा रहा है कि तीन लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का यह हेलीकॉप्टर एमआई सीरीज का था। इसमें दो इंजन होते हैं। अभी मौके पर छह एंबुलेंस मौजूद हैं।