देहरादून: उत्तराखंड के लिए तमिलनाडु से एक बड़ी खबर आई है। यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat Helicopter Crash kannur) और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को ले रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में कुल मिलाकर 9 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसी एएनआई और कुछ न्यूज चैनल्स के हवाले से बताया जा रहा है कि मौके से 4 शव बरामद किए गए हैं। मौके पर मलबा बुरी तरह से बिखरा पड़ा है। हालांकि अब तक बताया जा रहा था कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन अब खबर कुछ और ही आ रही है। बताया जा रहा है कि मौक से 4 शव बरामद हो गए हैं। पूरा देश उस वक्त जनरल बिपिन रावत और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की सलामती की दुआ कर रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 9 लोग सवार थे। वहां से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें हेलिकॉप्टर को धू-धू करके जलते देखा जा सकता है।