Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: General Bipin Rawat का हेलीकॉप्टर कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे के बाद जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत अब हमारे बीच नहीं रहे। आपको बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में जनरल बिपिन रावत का गांव सैण बमरौली ग्रामसभा में पड़ता है। जनरल बिपिन रावत कई बार कह चुके हैं कि पलायन से लड़ना बेहद जरूरी है। दरअसल जनरल बिपिन रावत कुछ वक्त पहले अपने गांव पहुंचे थे। उस दौरान वो अपनी पत्नी मधुलिका रावत के साथ गांव पहुंचे थे। अब जनरल बिपिन रावत का नया घर इस गांव में तैयार हो रहा है। करीब 1 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद जब वो अपने गांव में पहुंचे थे तो गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया था। जनरल रावत की भावुक आंखें भी उनके गांव पहुंचने की खुशी को बयां कर रही थीं। इसके बाद बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ अपने कुलदेवता के दर्शन करने गए और वहां पूजा की थी