CDS बिपिन रावत का चॉपर क्रैश: हादसे से कुछ सेकंड पहले का वीडियो देखिए, ब्लैक बॉक्स भी मिला

Cds bipin rawat helicopter crash video में हेली हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को एक पर्यटक द्वारा बनाया गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Cds bipin rawat helicopter crash video: Cds bipin rawat helicopter crash video black box found
Image: Cds bipin rawat helicopter crash video black box found

देहरादून: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए चॉपर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। अब सोशल मीडिया और तमाम न्यूज चैनल्स पर हेलीकॉप्टर हादसे से पहले का वीडियो चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो हादसे से पहले का है। इसे एक पर्यटक द्वारा बनाया गया है। हालांकि राज्य समीक्षा अभी भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस वीडियो में हेलिकॉप्टर हवा में उड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। न्यूज एजेंसी ANI की ओर से भी ये वीडियो जारी किया गया है। साथ ही दावा किया गया है कि ये वीडियो सीडीएस जनरल बिपिन रावत के Mi-17 हेलिकॉप्टर का है। जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर घने कोहरे के बीच दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हादसे से कुछ सेकंड पहले का है। देखिए वीडियो


यह भी पढ़ें - गढ़वाल: रो-रोकर बोले जनरल रावत के चाचा- ‘गांव में रोड तो आएगी लेकिन बिपिन नहीं आएगा’

  • Cds bipin rawat helicopter black box

    Cds bipin rawat helicopter crash video black box found
    Pic: 1/ 2
    Image: Cds bipin rawat helicopter crash video black box found

    इस बीच तमिलनाडु फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की एक टीम कुन्नूर में दुर्घटनास्थल पर पहुंची है। यहां टीम ने Cds bipin rawat helicopter black box को बरामद कर लिया है। ब्लैक बॉक्स के जरिए हादसे के असल कारणों का पता लग सकेगा।

  • क्या होता है ब्लैक बॉक्स

    Cds bipin rawat helicopter crash video black box found
    Pic: 2/ 2
    Image: Cds bipin rawat helicopter crash video black box found

    प्लेन या हेलिकॉप्टर का सबसे जरूरी हिस्सा ब्लैक बॉक्स कहलाता है। ब्लैक बॉक्स उड़ान के दौरान विमान से जुड़ी हर तरह की गतिविधियों को रिकॉर्ड करता है। ब्लैक बॉक्स द्वारा पायलट और ATC के बीच बातचीत का रिकॉर्ड इकट्ठा किया जाता है। इसे डाटा रिकॉर्डर भी कहा जाता है।