Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: यूकेपीएससी में सहायक प्रोफेसर के पद की भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यूकेपीएससी ने बीते सोमवार को सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूकेपीएससी 455 शैक्षणिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। वे उम्मीदवार जो कि पदों के लिए इच्छुक और पात्र हैं, वे यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पद के लिए आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2021 तय की गई है। परीक्षा की तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है।जनरल कैटेगरी के लिए 176 सीटें तय की गई हैं। एसटी के लिए 48, ओबीसी के लिए 99, ईडब्ल्यूएस के लिए 21 और ओसी के लिए 111 सीटें रिजर्व्ड हैं। अप्लाई करने से पहले यह जरूरी दिशानिर्देश जरूर जान लें। एक उम्मीदवार के पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित / प्रासंगिक / संबद्ध विषय में 55% के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: UKPSC की परीक्षा में गंगा बुधलाकोटी ने किया टॉप, पहले ही प्रयास में बनी ACF