Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है कि देश के पहले CDS Bipin Rawat अब हमारे बीच नहीं रहे। राष्ट्र का ये बहादुर योद्धा एक अनंत यात्रा पर निकल चुका है। पूरा देश गमगीन है, लोग बिलख रहे हैं। ऐसे वक्त में भी कुछ ‘जहरीले’ लोग हैं जो सोशल मीडिया पर जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे। शहीदों की शहादत पर भद्दी टिप्पणियां कर रहे हैं। सच कहें तो ऐसे लोगों के बारे में कुछ भी लिखने पर हम समय बर्बाद नहीं करना चाहते, लेकिन खबर आप तक पहुंचाना जरूरी है। ताकि सोशल मीडिया पर अपनी दिमागी गंदगी की ‘उल्टी’ करने वाले जान सकें, कि वो ट्विटर-फेसबुक पर गंदगी फैलाकर बच नहीं सकते। राजस्थान के Tonk Police ने Jawad Khan नाम के एक युवक को पकड़ा है। उसके पिता का नाम अब्दुल नक्की खान है। जावाद ने सीडीएस बिपिन रावत पर अभद्र टिप्पणी करते हुए इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी।
यह भी पढ़ें - हद हो गई: उत्तराखंड ने अपना बेटा खोया, कुछ बेशर्मों को आई हंसी..खौल उठा लोगों का खून