Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: CDS Bipin Rawat सबको रुलाकर चले गए। हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। सीडीएस जनरल रावत को अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के असमय निधन के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि देश का अगला सीडीएस कौन होगा। इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो सरकार जल्द ही नए सीडीएस का ऐलान कर सकती है। नए सीडीएस के लिए जिन वरिष्ठ सैन्य अफसरों के नाम पर चर्चा हो रही है, उनमें Army Chief General MM Naravane का नाम सबसे ऊपर है। बुधवार को पीएम मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्यॉरिटी की आपात बैठक बुलाई थी, लेकिन उसमें क्या चर्चा हुई, इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ जानकारी नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के जनरल रावत की मौत पर खुशी मनाने वाला जावाद खान गिरफ्तार..लिखे बेहद गंदे शब्द