Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट (Uttarakhand Omicron virus) के मामले बढ़कर 33 हो गए हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट पर चिंताओं के बीच देश में मास्क का इस्तेमाल कम होने को लेकर आगाह किया है। ओमिक्रॉन को लेकर हर ओर से डराने वाली खबरें आ रही हैं। उत्तराखंड में फिलहाल ओमिक्रॉन वैरिएंट का कोई केस रिपोर्ट नहीं हुआ है, लेकिन एक चिंता बढ़ाने वाली खबर जरूर है। दरअसल देहरादून में पिछले 40 दिन में लौटे 224 लोग ‘लापता’ हो गए हैं। ये सभी लोग विदेश से वापस लौटे हैं। अब स्वास्थ्य विभाग इन लोगों को ट्रेस नहीं कर पा रहा। स्वास्थ्य विभाग इनसे संपर्क करने में नाकाम रहा है। किसी का नंबर बंद है तो किसी ने गलत नंबर दिया हुआ है। कई के पते भी गलत निकल रहे हैं। विदेश से लौटे इन लोगों ने सिस्टम की चिंता बढ़ा दी है।