गढ़वाल: CDS बिपिन रावत के लिए शर्मनाक बातें लिखने वाला गिरफ्तार, गुस्से में थे लोग

आरोपी ने वॉट्सएप ग्रुप में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को लेकर घटिया बातें कही थीं। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Chamoli Harendra Singh arrested: Harendra Singh arrested for writing against Bipin Rawat in Tharali
Image: Harendra Singh arrested for writing against Bipin Rawat in Tharali

चमोली: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हादसे में देश ने अपने वीर सपूत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को खो दिया। उनकी पत्नी मधुलिका रावत के अलावा 11 अन्य सैन्य अधिकारी भी इस घटना में शहीद हो गए। पूरे देश की आंखें नम हैं, इन्हीं नम आंखों से शहीदों को अंतिम विदाई दी गई। एक तरफ पूरा देश शोक में डूबा है, तो वहीं देश में घटिया मानसिकता वाले ऐसे लोग भी हैं, जो सोशल मीडिया पर सीडीएस बिपिन रावत पर लगातार अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। इस तरह की घटनाएं सचमुच दिल दुखाने वाली हैं और अगर ऐसी घटना सैन्य प्रदेश उत्तराखंड में हुई हो तो दर्द और बढ़ जाता है। चमोली के थराली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां हरेंद्र सिंह नाम के शख्स पर सीडीएस बिपिन रावत के निधन पर वॉट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अश्लील इशारों से लोगों को फंसा रही थी महिलाएं, सेक्स के धंधे का हुआ खुलासा
आरोपी हरेंद्र 44 साल का है। उसकी हरकत को लेकर बीजेपी मंडल के सदस्यों और युवाओं में आक्रोश था। इन युवाओं ने आरोपी हरेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। जिसके बाद देवाल निवासी हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 एवं 295 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। शनिवार को गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ हुई। उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उससे गलती हो गई थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी को सख्त हिदायत देते हुए थाने से जमानत दे दी है। बता दें कि कुन्नूर हादसे के बाद देश के कई हिस्सों में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें शहीदों की शहादत का अपमान किया गया। तमाम तरह की घटिया बातें कही गईं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।