उत्तराखंड की महिला को UP में 60 हजार में बेचा, बच्ची की गर्दन पर चाकू रख कर रेप

महिला और उसकी 2 साल की बेटी को यूपी में 60 हजार रुपये में बेच दिया गया। पीड़ित ने आरोपियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Shakti Farm sold to a woman: Shaktifarm woman sold in Uttar Pradesh for 60 thousand rupees
Image: Shaktifarm woman sold in Uttar Pradesh for 60 thousand rupees

उधमसिंह नगर: पहाड़ में महिलाओं की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कभी शादी तो कभी नौकरी के नाम पर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचा जा रहा है। ऊधमसिंहनगर के सितारगंज में एक ऐसी ही घटना देखने को मिली है। यहां नौकरी का झांसा देकर एक महिला और उसकी 2 साल की बेटी को दूसरे राज्य ले जाया गया। वहां दोनों को 60 हजार रुपये में बेच दिया गया। आरोपियों ने महिला की बेटी के गले पर चाकू रखकर महिला संग गैंगरेप भी किया। मामले में दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना शक्तिफार्म क्षेत्र की है। 30 नवंबर को यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और दो साल की बेटी करीब एक माह से गायब हैं। इस पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गयी। जांच के दौरान महिला के यूपी के बदायूं में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने शनिवार देर रात दबिश के बाद बदायूं से महिला और उसकी बेटी को बरामद कर लिया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब मनमाना किराया नहीं बढ़ाएंगे मकान मालिक, लागू होगा एक्ट..पढ़िए खास बातें
रविवार को महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। वो नौकरी करना चाहती थी। कुछ समय पहले महिला बरेली के रहने वाले पेंटर सुकेश सक्सेना से मिली। सुकेश ने महिला को झांसा दिया कि वह उसे बरेली में दस हजार रुपये की नौकरी दिलवा देगा। एक नवंबर को सुकेश उसे और उसकी बेटी को बाइक पर सितारगंज लाया। यहां उसका पिता रामवीर मौजूद था। बाद में महिला और उसकी बेटी को बरेली ले जाया गया। वहां चार नवंबर को सुकेश के पिता रामवीर, मां समता और बहन प्रियंका ने उसे बदायूं के जगवासही, मूसाझाग निवासी राम सिंह, उसके बेटे राजवीर सिंह और दामाद (नाम अज्ञात) के साथ बदायूं भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि बदायूं पहुंचने पर आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला को 60 हजार रुपये में खरीदा है। आरोपियों ने महिला की बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर महिला के साथ गैंगरेप भी किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।