Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: UKPSC Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती निकाली है। कुछ समय पहले आयोग ने 224 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। अब इस भर्ती में 94 रिक्त पदों को भी शामिल कर 318 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है। इसी के साथ आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल-प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के लिए फिर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भर्ती के माध्यम से पुलिस उपाधीक्षक के 10 पद, वित्त अधिकारी के 18, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 11, कारखाना सहायक निदेशक के 4, खंड विकास अधिकारी के 28, उप शिक्षा अधिकारी के 32, सूचना अधिकारी के 14, परिवहन कर अधिकारी के 5 और बाल विकास परियोजना अधिकारी के 19 पद भरे जाने हैं। दूसरे खाली पदों को भी भरने की तैयारी है। इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक मांगी गई है। आगे पढ़िए...