Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रामनगर: क्या आप भी होटलों में रह-रह कर थक गए हैं और बेहद अलग और अनोखी जगह में रहना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अब हरे-भरे और घने जंगलों के बीचों बीच जाकर प्रकृति के बीच आप ट्री हाउस में वक्त बिता सकते हैं। रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में ट्री हाउस लगभग बनकर तैयार हो चुका है। ट्री हाउज़ का काम अंतिम दौर में है।अगले महीने से इसको टूरिस्ट्स के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटन के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले एक साल से तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में पर्यटकों के रात्रि विश्राम के लिए ट्री हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। यह अब अंतिम चरण में है। जनवरी के पहले सप्ताह से पर्यटक इसके लिए बुकिंग कर सकेंगे। अभी इसमें रात्रि विश्राम की दर तय नहीं हुई है। दरअसल फाटो रेंज में जंगल सफारी खोला जा रहा है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक जोन को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। आगे पढ़िए