Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: खबर हरिद्वार से है। जहां एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया गया। युवती के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। बाद में पता चला कि अपहरण किसी और ने नहीं, बल्कि युवती के मायकेवालों ने ही किया था। दरअसल युवती ने दूसरे समुदाय के युवक संग शादी कर ली थी। मायके वाले इस बात से नाराज थे। खैर जैसे-तैसे पुलिस ने नव विवाहिता को बरामद कर उसे उसके पति के सुपुर्द कर दिया। मायके वालों को जमकर फटकार भी लगाई। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना पिरान कलियर थाने के धनौरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है। यहां एक गांव में रहने वाला प्रेमी युगल कुछ दिन पहले फरार हो गया था। दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। प्रेमी जोड़े ने शादी करने के बाद हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की थी। इस बीच दोनों पति-पत्नी के तौर पर कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में रहने लगे.