उत्तराखंड: भीड़ बढ़ते ही फैला कोरोना, नैनीताल में एक साथ 8 पॉजिटिव..मचा हड़कंप

नैनीताल में क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न से पहले मिले आठ पॉजिटिव मरीज, भेजे गए ओमिक्रोन जांच के लिए...
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Nainital Corona Blast: 8 Corona Positive Found in Nainital Before Christmas
Image: 8 Corona Positive Found in Nainital Before Christmas

नैनीताल: पूरे देश में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन तहलका मचा रहा है। अभी तक उत्तराखंड इस खतरनाक वैरीएंट से बचा हुआ था मगर पूरे देश में आग की तरह फैल रहे इस वैरीएंट से उत्तराखंड ज्यादा दिनों तक खुद को बचा नहीं सका। जिसका डर था वही हुआ। बीते बुधवार को उत्तराखंड में ओमिक्रोन की दस्तक हुई। जी हां, उत्तराखंड में ओमिक्रोन का पहला मामला बीते बुधवार को सामने आया जहां पर स्कॉटलैंड से देहरादून लौटी एक 23 वर्ष की युवती के सैंपल में ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई। इसी बीच पूरे उत्तराखंड में कोरोना के केस एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। यह बेहद चिंताजनक है। एक ओर उत्तराखंड में ओमिक्रोन की एंट्री हो गई है और दूसरों तरफ केस बढ़ रहे हैं।

Tourists Gathering in Nainital:

इसी बीच क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने देश के कोने-कोने से लोग उत्तराखंड आ रहे हैं। बात करें नैनीताल की तो यहां पर भी क्रिसमस से ठीक पहले पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है जिस वजह से नैनीताल में कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। आगे पढ़िए...

बीते बुधवार को नैनीताल में 8 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक पॉजिटिव मरीज हाल ही में रांची से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को होम आइसोलेट कर दिया है। पॉजिटिव मिले सभी रोगियों में ओमिक्रोन वैरिएंटकी जांच के लिए उनके सैंपल लैब में भेज दे गए हैं।

15 People Corona Positive in a Week

जिला अस्पताल के पीएमएस डॉक्टर केएस धामी ने बताया कि नगर में 8 लोगों के अंदर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई और सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों एवं उनके परिवार वालों की जांच के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दे दिए गए हैं। आपको बता दें कि नैनीताल में बीते 7 दिनों में 15 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि नैनीताल में क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्न मनाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे और न्यू ईयर के बाद कोरोना बढ़ने की पूरी-पूरी संभावनाएं नजर आ रही हैं। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो एक बार फिर से नैनीताल में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल हो सकता है। वहीं बात करें कोरोना के आंकड़ों की तो बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 39 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद उत्तराखंड में अब तक एक्टिव केस बढ़कर 230 हो गए हैं। अब तक उत्तराखंड में 3,44,697 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिनमें से 7415 मरीजों की मृत्यु इस संक्रमण की वजह से हुई है। बीते 23 दिसंबर को देहरादून में 11, नैनीताल में 10, पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में चार उधम सिंह नगर में 12 और चमोली में एक संक्रमित मरीज मिला है। हमारी आप से अपील है कि डेल्टा से भी खतरनाक ओमिक्रोम से बचने हेतु तमाम सावधानियां बरतें। सरकार द्वारा जारी की गईं गाइडलाइंस का पालन करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाकर रखें।