अंजलि अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, तो वहीं उनका परिवार दिल्ली में अंजलि के छोटे भाई की जान बचाने के लिए जूझ रहा है। अंजलि के 12 साल के भाई को ब्रेन ट्यूमर है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Help Anjali Rawat of Agastyamuni Shrinagar Garhwal
श्रीनगर गढ़वाल: सेवा और इंसानियत। यही वो गुण हैं, जो हमें दूसरे जीवों से अलग बनाते हैं। मुसीबत के वक्त में किसी के काम आना, उसकी मदद करना ही हमें सच्चे मायनों में इंसान बनाता है। इस वक्त उत्तराखंड की एक बेटी को भी आपकी मदद की जरूरत है। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र की रहने वाली अंजलि इस वक्त अस्पताल में भर्ती है। जिंदगी की जंग लड़ रही है। अंजलि श्रीनगर गढ़वाल में हुए एक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई थी। बताया जा रहा है कि किसी बाइक सवार ने अंजलि को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अंजलि को अस्पताल ले जाया गया। वहां से मरीज को हायर सेंटर देहरादून भेज दिया गया है। अंजलि के शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। रीढ़ की हड्डी की भी सर्जरी होनी है। अंजलि अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, तो वहीं उनका परिवार दिल्ली में अंजलि के छोटे भाई की जान बचाने के लिए जूझ रहा है। अंजलि के 12 साल के भाई को ब्रेन ट्यूमर है। उनके माता-पिता भाई की सर्जरी के लिए दिल्ली में फंसे हुए हैं। आगे पढ़िए...
परिवार बेहद गरीब है। अंजिल के पिता गुड़गांव में किसी प्राइवेट कंपनी की गाड़ी चलाते हैं। छोटे बेटे की बीमारी ने उन्हें पहले ही तोड़कर रख दिया है। उस पर जब से बेटी के एक्सीडेंट की खबर उन्हें मिली है, तब से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। समझ नहीं पा रहे कि क्या करें। सारी जमापूंजी बेटे के इलाज में खर्च हो गई। अब वो बेटी के इलाज के लिए रकम जुटाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।
राज्य समीक्षा की अपील:
राज्य समीक्षा के माध्यम से हम आपसे अंजलि की मदद के लिए आगे आने की अपील करते हैं। दुख के समय में जो साथ दे जाए, बस वही अपना है। आप भी पहाड़ की होनहार छात्रा अंजलि की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं, उसे अहसास दिलाएं कि दुख की इस घड़ी में पूरा उत्तराखंड उसके साथ है। अंजलि के बैंक अकाउंट की डिटेल हम नीचे शेयर कर रहे हैं। जितना संभव हो अंजलि की आर्थिक मदद करें। उसे आपकी प्रार्थनाओं के साथ आर्थिक मदद की भी जरूरत है। नीचे दी गयी अकाउंट डिटेल त्रिशाला बागुरी की हैं, अंजलि की दोस्त हैं और अभी अंजलि के साथ ही हैं -
अंजलि के परिवार को जरूरी मदद मिल गयी है .. पढ़िए - धन्यवाद उत्तराखंड: अंजलि भुली की मदद के लिए आगे आए लोग, अब होगा इलाज