धन्यवाद उत्तराखंड: अंजलि भुली की मदद के लिए आगे आए लोग, अब होगा इलाज

राज्य समीक्षा के माध्यम से हम हर उस शख्स का शुक्रिया अता करते हैं जिसने अंजलि बहन की छोटी सी भी मदद की। बहुत-बहुत धन्यवाद उत्तराखंड..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Anjali Rawat Shrinagar Garhwal: Thank You Uttarakhand for Helping Anjali Rawat
Image: Thank You Uttarakhand for Helping Anjali Rawat

श्रीनगर गढ़वाल: हम उत्तराखंड के हर एक उस शख्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिसने अंजलि बहन की मदद के लिए अपनी छोटी सी भी कोशिश की है। हम आपको एक अच्छी खबर देना चाहते हैं कि अंजलि बहन के इलाज के लिए जितने भी पैसे चाहिए वह अब उनके परिवार के पास जमा हो गए हैं। लोगों ने बढ़ चढ़कर अंजली बहन के परिवार की मदद की और साबित किया कि उत्तराखंड के लोग दिलेरी के मामले में भी आगे हैं।
अंजलि श्रीनगर गढ़वाल में हुए एक एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई थी। बताया गया था कि किसी बाइक सवार ने अंजलि को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अंजलि को अस्पताल ले जाया गया। वहां से मरीज को हायर सेंटर देहरादून भेज दिया गया। अंजलि के शरीर में मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। रीढ़ की हड्डी की भी सर्जरी होनी है। अंजलि अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, तो वहीं उनका परिवार दिल्ली में अंजलि के छोटे भाई की जान बचाने के लिए जूझ रहा है। अंजलि के 12 साल के भाई को ब्रेन ट्यूमर है। उनके माता-पिता भाई की सर्जरी के लिए दिल्ली में फंसे हुए हैं।
दुख के समय में जो साथ दे जाए, बस वही अपना है इसलिए... राज्य समीक्षा के माध्यम से हम आपसे अंजलि की मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। आपने पहाड़ की होनहार छात्रा अंजलि की मदद के लिए हाथ बढ़ाए, उसे बताया कि दुख की इस घड़ी में पूरा उत्तराखंड उसके साथ है।
अंजलि बहन के इलाज के लिए जितने भी पैसे चाहिए वह अब उनके परिवार के पास जमा हो गए हैं। लोगों ने बढ़ चढ़कर अंजली बहन के परिवार की मदद की, इसके लिए आप सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अता करते हैं।
धन्यवाद उत्तराखंड, आप लोग अंजलि भुली की मदद के लिए आगे आए। अब अंजलि का इलाज हो जायेगा। आगे भी हम अंजलि रावत के बारे में अपडेट आप लोगों से शेयर करेंगे।
अंजलि और उसके परिवार की ओर से भी बहुत धन्यवाद उत्तराखंड।