गढ़वाल: घर में मिली मां-पिता और 3 बच्चों की लाश, 1 ही रात में खत्म हो गया परिवार

सुबह दिनेश की गौशाला नहीं खुली तो पड़ोसी उसके घर पहुंचे। वहां दिनेश की पत्नी और तीन बच्चे मृत मिले। दिनेश ने भी एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Ghuni Village Dinesh Lal: 5 people of Dinesh Lal family died in Chamoli Ghuni village
Image: 5 people of Dinesh Lal family died in Chamoli Ghuni village

चमोली: चमोली के घुनी गांव में बीते दो दिनों से मातम पसरा है। गुरुवार को यहां कुछ ऐसा हुआ, जिसने गांव के हर शख्स को सन्न कर दिया। यहां एक घर में तीन बच्चों सहित पति-पत्नी रहस्यमय हालात में मृत मिले। ग्राम प्रधान की सूचना पर तहसील प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों का विसरा सुरक्षित रखा गया है। गृहस्वामी दिनेश पीआरडी में कार्यरत था। एक ही रात में उसका पूरा परिवार खत्म हो गया। घर के पांचों सदस्यों की अचानक मौत हो गई, लेकिन उनके साथ हुआ क्या था, ये अब भी रहस्य बना हुआ है। गांव घुनी निवासी दिनेश लाल पीआरडीकर्मी था। गुरुवार को उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव कमरे में मिले, जबकि घर के मुखिया का शव दूसरे कमरे में फंदे में लटका मिला। घटना के बाद आसपास के लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या खुद दिनेश ने बच्चों और पत्नी को मार डाला या फिर इसमें किसी की कोई साजिश है।

मरने वालों में दिनेश पुत्र ध्यानी राम उम्र 38 साल, बीरा देवी पत्नी दिनेश उम्र 35 साल, अक्षय उम्र 7 वर्ष, नेहा उम्र 13 वर्ष और अरुण उम्र 8 वर्ष शामिल हैं। परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से घुनी गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को सुबह जब काफी देर तक दिनेश लाल की गौशाला नहीं खुली तो पड़ोस में रहने वाला महेंद्र लाल उनके घर पहुंचा। महेंद्र ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो वहां दिनेश की पत्नी और बच्चों की लाश पड़ी मिली। दिनेश ने भी एक कमरे में रस्सी के सहारे छत पर फांसी लगाई हुई थी। देखते ही देखते ये खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश लाल पूर्व में पीआरडी में तैनात था, न जाने ऐसा क्या हुआ कि एक ही रात में पूरा परिवार खत्म हो गया। घटना से सकते में आए गांव वालों ने मामले की गहराई से जांच करने की मांग उठाई है।