Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में गजब हो गया। यहां पर कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में आप और हम कल्पना भी नहीं कर सकते। अक्सर शादी और पार्टियों में डीजे बुलाए जाते हैं। रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में भी हाल ही में एक पार्टी के लिए डीजे बुक किया गया मगर उस डीजे वाले को नहीं पता था कि वहां पर लोगों के मनपसंद गाने ना बजाने का अंजाम दर्दनाक साबित होगा। दरअसल शादी में डीजे पर मनपसंद गाना ना बजाने पर कुछ ग्रामीणों ने डीजे संचालक की जबरदस्त पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है कि डीजे वाले की इतनी बुरी तरह से पिटाई हुई कि उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। और तो और उन्होंने उसके उपकरण भी क्षतिग्रस्त कर दिए। वहीं पीड़ित ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल रुड़की के रामनगर के निवासी ललित कुमार शादी समारोह में डीजे बजाने का काम करते हैं।