उत्तराखंड: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत..उजड़ गया हंसता खेलता परिवार

सड़क दुर्घटना का ताजा मामला हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र गैंडीखाता का है. जहाँ रेत लेकर जा रहे डंपर ने बाइक सवार बाप-बेटे को जबरदस्त टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया..
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Truck Bike Accident: Father Sun die as Truck hit Bike in Shyampur Haridwar
Image: Father Sun die as Truck hit Bike in Shyampur Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड में हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जिस दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सड़क दुघर्टना की दुखद खबर ना सुनाई दे. सड़क पर लोग अपनी गलतियों या फिर दूसरे की गलतियों की वजह से असमय ही मौत के मुंह में समा रहे हैं. सड़क दुर्घटना का ताजा मामला हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र गैंडीखाता का है. जहाँ रेत लेकर जा रहे डंपर ने बाइक सवार बाप-बेटे को जबरदस्त टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया.

डम्पर चालकों के टक्कर मारकर फरार होने के कई मामले

जानकारी के मुताबिक घायल बेटे ने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड दिया जबकि पिता की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है. इस मामले में एसओ श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जबकि डंपर चालक मौके से फरार है. पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है. चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं.

जानकारी के मुताबिक जाहुल परिजनों के साथ रवाशन नदी में रेता बजरी छानने का कार्य करता था. बीते सोमवार को जाहुल अपने 6 साल के बेटे के साथ बाजार में सामान खरीदकर बाइक से वापस लौट रहा था. जैसे ही वो गैंडीखाता चौराहे पर पहुंचे तभी रेते से लदे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भयावह था कि छह साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जाहुल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. जाहुल की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया.

डम्पर चालक ने ख़त्म कर डाला परिवार

जहाँ इलाज के दौरान जाहुल ने भी दम तोड़ दिया वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया. उधर हादसे की खबर से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. आपको बता दें की लालढांग क्षेत्र में वन विकास निगम के कई गेट संचालित हो रहे हैं, जहां खनन का काम जोरों पर चल रहा है. जिस पर स्थानीय लोगो का कहना है कि जल्दी नंबर आने के चक्कर में डंपर चालक तेज रफ्तार से आवागमन करते हैं जिस वजह से आज इतना बड़ा हादसा हुआ है. ऐसे में ग्रामीणों की मांग है कि अगर जल्द ही खनन सामग्री से भरे वाहनों का रास्ता नहीं बदला गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा.