भारतीय क्रिकेट में Uttarakhand के Rishabh Pant सबसे तेज 100 शिकार करने वाले विकेट कीपर बन गए हैं। पढ़िए...
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Rishabh Pant s 100 Test Dismissals breaks Mahendra Singh Dhoni s Record
हरिद्वार: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए प्लेयर Rishabh Pant ने बेहद कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग से बड़े-बड़े प्लेयर्स के रिकॉर्ड तोड़े हैं। अब देवभूमि Uttarakhand के Rishabh Pant ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
Rishabh Pant's 100 Test Dismissals, breaks Record:
जी हां, साउथ अफ्रीका में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पंत भारत के इकलौते ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जिन्होंने सबसे तेज 100 शिकार किए हैं। उन्होंने अपने करियर के 26वें टेस्ट में 100 शिकार करके एमएस धोनी और ऋद्धिमान साहा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। बेहद कम उम्र में पंत ने पूर्व कप्तान माही का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन मोहम्मद शमी की गेंद पर टेंबा बावुमा का कैच पकड़कर अपना 100वां शिकार पूरा किया। आगे पढ़िए...
बता दें पंत बॉक्सिंग डे टेस्ट में इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए पंत बस 3 कैच से ही दूर थे। पंत ने 26वें टेस्ट में अपने 100 शिकार पूरे किए।
Indian Cricket's Top Wicket Keepers:
इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी और ऋद्धिमान साहा के नाम संयुक्त रूप से दर्ज था। धोनी और साहा दोनों ने अपने करियर के 36वें टेस्ट में 100 शिकार पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर किरण मोरे (39 टेस्ट), चौथे पर नयन मोंगिया (41 टेस्ट) और पांचवें स्थान पर सैयद किरमानी (42 टेस्ट) काबिज हैं। वहीं बात करें विकेटकीपर की तो सबसे ज्यादा शिकार करने का भारतीय रिकॉर्ड पूर्व कप्तान एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 294 शिकार किए। इसके बाद दूसरे नंबर पर सैयद किरमानी (198), तीसरे नंबर पर किरण मोरे (130), चौथे नंबर पर नयन मोंगिया (107) और पांचवें नंबर पर ऋद्धिमान साहा (104) काबिज हैं। ऋषभ पंत ने 2018 अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने अपनी काबिलियत और शानदार स्किल्स से सबको हैरान कर दिया था। वे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जमा चुके हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ जिताने में Rishabh Pant ने अहम रोल अदा किया था।