Uttarakhand में कल बिगड़ेगा मौसम, 3 जिलों में Snowfall का अलर्ट..शीतलहर से सावधान

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते Uttarakhand में Snowfall हो सकता है। Cold Wave से सावधान रहें..
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Snowfall in Uttarakhand: More Snowfall due to Cold Wave in Uttarakhand
Image: More Snowfall due to Cold Wave in Uttarakhand

चमोली: उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार और रविवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा, जिससे लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली। दिन में खिली धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन ये स्थिति ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रहेगी।

More Snowfall in Uttarakhand:

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते Uttarakhand में Snowfall हो सकता है। Cold Wave से सावधान रहें। 4 जनवरी से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी। बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट आएगी। निचले इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

4 जनवरी से बारिश-बर्फबारी का अनुमान:

मौसम विभाग ने प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में 4 जनवरी से बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। जिन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। यहां कल कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पांच और छह जनवरी को भी प्रदेश में बारिश, बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, मगर आसमान में बादलों की हलचल शुरू हो जाएगी।

आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों की मुश्किलें भी बढ़ेंगी। मैदानी जिलों में हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में उथला कोहरा रहने की संभावना है। चार जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है। कुछ जिलों में बारिश का अनुमान है।

Uttarakhand Weather News:

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में पांच जनवरी से धूल भरी आंधी, बारिश की संभावना है। तीन-चार जनवरी को आसमान में बादलों की आंशिक मौजूदगी रहेगी और धूप की गर्माहट कम रहेगी। सुबह-शाम ठंड और धुंध रहेगी। पांच जनवरी से बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।
मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते Uttarakhand में Snowfall हो सकता है। Cold Wave से सावधान रहें। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से चार जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। इससे कई जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना बन रही है।