Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खबर है। Uttarakhand health department में करीब 5000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। जी हां स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने इस बात का ऐलान देहरादून में किया है। दरअसल देहरादून से पूरे उत्तराखंड में 15 से 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों को कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
यह उन बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो स्वास्थ्य विभाग में नौकरी तलाश रहे हैं। चुनाव सर पर है और ऐसे में उत्तराखंड सरकार कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। बीते दिनों यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी समेत कई विभागों में भर्तियां खोली गई। पुलिस विभाग में भी कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर भर्तियां लाई गई।
अब माना जा रहा है कि Uttarakhand health department में करीब 5000 भर्तियों के जरिए सरकार बेरोजगार युवाओं का दिल जीतना चाहती है। यह बात भी सच है कि अगर यह फैसला जल्द होता है और भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जाती है तो सरकार का यह कदम तारीफ के काबिल होगा। फिलहाल देखना है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत अपने इस एलान को धरातल पर कब तक लाते हैं।