उत्तराखंड से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर, लग गया वीकेंड कर्फ्यू..पढ़िए गाइडलाइन

Delhi में नाइट कर्फ्यू के बाद अब weekend curfew लगा दिया गया है। जी हां DDMA की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
delhi coronavirus weekend curfew: weekend curfew in delhi due to coronavirus
Image: weekend curfew in delhi due to coronavirus

देहरादून: अगर आप उत्तराखंड से दिल्ली जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Delhi में नाइट कर्फ्यू के बाद अब weekend curfew लगा दिया गया है। जी हां DDMA की बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया है। इस वक्त दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण और ओमक्रोम संक्रमण लगातार बढ़ रहा है उसे देखते हुए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। कोरोनावायरस की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दिल्ली में शनिवार और रविवार को कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस वक्त दिल्ली में येलो अलर्ट जारी है और कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। डीडीएमए की बैठक में फैसला लिया गया है कि सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑफिस छोड़कर सभी लोग work-from-home करें। निजी संस्थानों में भी पचास फ़ीसदी लोगों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर दिल्ली में जरूरी नहीं है तो आवाजाही ना करें। कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने सर्दियों की बची हुईं छुट्टियां (5 से 10 जनवरी) तक रद्द कर दी हैं. एम्स ने सभी स्टाफ से जल्द से जल्द छुट्टी से लौटने को कहा है।