उत्तराखंड: 5 जिलों के लोग अगले दो दिन सावधान रहें, बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 और 6 जनवरी के लिए बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Snowfall in Uttarakhand: Snowfall Alert in Uttarakhand for 2 Days in 5 Districts
Image: Snowfall Alert in Uttarakhand for 2 Days in 5 Districts

देहरादून: कड़ाके की ठंड के लिए तैयार हो जाइए। प्रदेश में आज से मौसम फिर बदलने वाला है। चार से सात जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे पर्वतीय इलाकों में रहने वालों की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। इस दौरान 2200 मीटर तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Snowfall Yellow Alert for 5 and 6 January:

पांच और छह जनवरी को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश-बर्फबारी का सिलसिला 7 जनवरी तक जारी रहेगा।
इस दौरान पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। पांच और छह जनवरी को जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में रहने वाले लोग सतर्क रहें।

Uttarakhand Weather News:

मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब है। देहरादून में शाम तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मसूरी, चकराता, धनोल्टी, सुरकंडा, ग्वालदम, औली, दुग्गलबिट्टा, चोपता, कपकोट के ऊंचाई वाले क्षेत्र, नैनीताल के ऊंचाई वाले क्षेत्र, बिनसर, मुक्तेश्वर, मुनस्यारी, नई टिहरी जैसे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को ठंड और बर्फबारी से निपटने के लिए एहतियाती उपाय करने का सुझाव दिया है। खराब मौसम और बर्फबारी के चलते सड़कें बंद हो सकती हैं। विद्युत एवं दूरसंचार लाइनों को नुकसान पहुंच सकता है।
कम तापमान, सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। कमजोर लोग, बुजुर्ग, शिशुओं व बीमार लोगों के लिए ठंड मुसीबत का सबब बन सकती है, इसलिए इनका विशेष ध्यान रखें। यात्रा के दौरान भी पूरी सतर्कता बरतें।