उत्तराखंड: गंगनहर में डूबा 9वीं कक्षा का छात्र, साथियों पर धक्का देकर मारने का आरोप

छात्र के दोस्तों का कहना है कि वो शौच के लिए गया था, इसी दौरान वंशपाल के साथ हादसा हो गया। उधर, परिजन साथियों पर वंशपाल को गंगनहर में धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Ganga Nehar Haridwar: Student Vanshpal Drowned in Ganga Nehar in Haridwar
Image: Student Vanshpal Drowned in Ganga Nehar in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में 9वीं का छात्र गंगनहर में डूबने के बाद लापता हो गया। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने छात्र के साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि साथियों ने ही छात्र को गंगनहर में धक्का दिया था, जिस वजह से उसकी जान पर बन आई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना हरिद्वार के कलियर क्षेत्र की है। जहां 9वीं का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में कलियर-धनौरी के बीच स्थित गंगनहर में डूब गया।
डूबने वाले छात्र का नाम वंशपाल है। 17 साल का वंशपाल रुड़की के एक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वंशपाल स्कूल के साथियों के साथ बाइक से कलियर आया था। कलियर में धनौरी रोड पर गंगनहर किनारे खड़े वंशपाल का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वो गंगनहर में गिर पड़ा।

सूत्रों के अनुसार साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की। शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन वंशपाल का कुछ पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश कराई, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लग सका।
वहीं परिजन साथियों पर वंशपाल को गंगनहर में धक्का देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि लापता छात्र की तलाश की जा रही है। वो अपने तीन साथियों जीशान निवासी रहमतपुर, निशांत माजरा और आयुष निवासी साउथ ग्रीन सिटी के साथ शुक्रवार को गंगनहर किनारे बैठकर बातचीत कर रहा था।
साथियों ने बताया कि वह शौच के लिए गया था। तभी उसका पैर फिसल गया और वो गंगनहर में डूब गया। फिलहाल परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।