4 से लेकर 6 जनवरी के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान Nainital में Snowfall की संभावना है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Second Snowfall of the season likely in Nainital
नैनीताल: बर्फबारी होते ही उत्तराखंड में जन्नत जैसे नजारे दिखने लगते हैं। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते औली, चोपता और मुनस्यारी जैसे क्षेत्र अब भी बर्फ से ढके हैं। Nainital में भी सीजन का पहला Snowfall हो चुका है, हालांकि कई पर्यटक यहां सीजन की पहली बर्फबारी का आनंद नहीं ले पाए, ऐसे लोगों को दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है।
Second Snowfall of the season Likely in Nainital:
क्योंकि नैनीताल में एक बार फिर बर्फबारी की संभावना बन रही है। नैनीताल में कब हिमपात होगा, यह जानने के लिए हमारे साथ बने रहें। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिससे कुमाऊं में बारिश और हिमपात की संभावना बन रही है।
4 से लेकर 6 जनवरी के बीच प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान कुमाऊं के कई हिस्सों में बारिश व हिमपात की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 4 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधि दिखाई देने लगेगी। दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो सकता है। 5 जनवरी को पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ज्यादा सतर्क रहना होगा, क्योंकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ अधिक मजबूत होगा। जिसकी वजह से कुमाऊं के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। इस बार क्रिसमस के बाद हुए हिमपात से अधिक बर्फबारी देखने को मिल सकती है। 6 जनवरी को भी बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।
Second Snowfall of the season Likely in Nainital:
पिछले दिनों खिली धूप के चलते हल्द्वानी और नैनीताल के तापमान में थोड़ी तेजी आई है, लेकिन 5 और 6 जनवरी को बारिश होने के बाद तापमान में एक बार फिर गिरावट आएगी। इन 2 दिनों में कई जगहों पर शीतलहर चलने की संभावना भी रहेगी। मौसम में आए बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
पर्यटकों से भी सर्तक रहने की अपील की गई है। बर्फबारी का लुत्फ जरूर उठाएं, लेकिन कोविड नियमों का ध्यान भी जरूर रखें। खराब मौसम में यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। इतना जरूर है कि Nainital में Snowfall की संभावना है।