उत्तराखंड में दुखद हादसा: उजड़ गया परिवार, मां-पिता की मौत..बेटे की हालत बेहद गंभीर

उत्तराखंड में हादसे कब थमेंगे? हर दिन किसी न किसी हादसे की खबर सामने आ रही है। एक और भीषण हादसे की खबर है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Haridwar-Mangalore Road: Husband-Wife Died in Haridwar-Mangalore Road Accident
Image: Husband-Wife Died in Haridwar-Mangalore Road Accident

हरिद्वार: उत्तराखंड में लगातार बढ़ते हादसे और लगातार बढ़ते मौत के आंकड़ें। सवाल ये है कि आखिर ऐसे हादसों पर लगाम लगे तो लगे कैसे? इस बीच एक दुखद खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर से आ रही है।

तेज रफ्तार ट्रक फिर बना काल

हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद दिया। बाइक पर सवार पति -पत्नी की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। उनके दो बच्चे भी इस हादसे में घायल हुए हैं। इन दो बच्चों में से एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया था।
इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बारे में खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी।

ट्रक छोड़कर फरार हो गया हैवान

घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस अब ट्रक चालक की तलाश कर रही है। खबर है कि पुलिस ने पति और पत्नी दोनों के शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाइक से अपने ससुराल गए थे। ससुराल से लौटते वक्त ये दर्दनाक हादसा हुआ।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। अचानक एक हादसे में एक परिवार उजड़ गया..हमारी आपसे अपील है कि सड़क पर हमेशा संभलकर ही चलें।