Bulli Bai App मामले में Uttarakhand गिरफ्तार लड़की ने हाल ही में 12वीं पास की है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। पूछताछ में लड़की ने अपने नेपाली दोस्त के बारे में भी बताया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Bulli Bai App Controversy Uttarakhand Connection of Bulli Bai App
रुद्रपुर: Bulli Bai App की आंच Uttarakhand भी पहुंच गई है। पिछले कई दिनों से ये एप चर्चा में है।
क्या है Bulli App Controversy ?
Bulli Bai App ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी। खासकर वो महिलाएं जो अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं और तमाम मुद्दों पर मुखर होकर अपनी आवाज उठाती रही हैं। इस मामले में एक युवती को उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र पुलिस उसे पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लेकर गई है।
बताया जा रहा है कि युवती Bulli Bai App के Mastermind के संपर्क में थी। उसके अकाउंट से भी कई फोटो शेयर की गईं थीं। इस मामले में नेपाली युवक का कनेक्शन भी सामने आ रहा है। पुलिस पूछताछ में युवती ने कई खुलासे किए हैं। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि रुद्रपुर के वॉर्ड नंबर-14 आदर्श कॉलोनी में रहने वाली युवती का संपर्क बेंगलुरु से गिरफ्तार किए गए 21 साल के आरोपी विशाल कुमार से था। आगे पढ़िए...
Bulli Bai App Arrest:
आरोपी युवती 'जट खालसा 7' नाम से अकाउंट संचालित कर रही थी, जिससे कई फोटो शेयर की गईं थीं। लड़की ने पुलिस को बताया कि जहां से बुली बाई ऐप का अकाउंट जनरेट हुआ है, वह उनके भी संपर्क में थी। पकड़ी गई लड़की ने हाल ही में 12वीं पास की है। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती एक नेपाली लड़के से हुई थी। उसी ने कहने पर लड़की ने ZATTkhalsa7 नाम से नया अकाउंट बनाया था।
यह भी पढ़ें - Bulli Bai App: पौड़ी गढ़वाल के युवक ने भी लगाई मुस्लिम महिलाओं की बोली..गिरफ्तार
वात्सल्य योजना से चलता है घर खर्च:
आरोपी लड़की के घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उसके घर का खर्च भी वात्सल्य योजना से चलता है। बता दें कि बुली बाई ऐप बिल्कुल सुल्ली डील्स (Sulli Deals) की तरह है। सुल्ली डील्स पिछले साल सुर्खियों में आया था। उसमें भी मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का मिसयूज किया गया था। आसान शब्दों में कहें तो यहां मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी। आगे पढ़िए...
Bulli Bai App क्या है:
जब आप इस ऐप को ओपन करते हैं तो स्क्रीन पर मुस्लिम महिलाओं का चेहरा नजर आता है, जिसे बुली बाई नाम दिया गया है। यह ऐप गिटहब (Github) नाम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरी गिरफ्तारी उत्तराखंड से हुई है।
Arrested लड़की के खिलाफ मुंबई पुलिस ने आईपीसी 153ए, 153बी, 295ए, 509, 500, 354डी, और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया है। यह सब गंभीर धाराएं हैं। मुंबई पुलिस साइबर सेल के डीसीपी के मुताबिक बुली बाई पर पत्रकारों सहित 100 प्रमुख मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए अपलोड की गईं थीं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कुल मिलाकर कहें तो Bulli Bai App का कनेक्शन Uttarakhand तक पहुंच गया है।