Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
कोटद्वार: Bulli Bai App को लेकर उत्तराखंड से एक और बड़ी खबर है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार से एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।
युवक का नाम मयंक रावत बताया गया है। मयंक रावत दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में बीएससी का छात्र है। मुंबई पुलिस की साइबेर सेल को जानकारी मिली थी कि मंयंक रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से समुदाय विशेष की महिलाओं की फोटो पोस्ट की और उनकी बोली लगाई। हम आपको आगे बताएंगे कि आखिर बुली बाई एप को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है लेकिन उससे पहले बता दें कि उत्तराखंड के रुद्रपुर से भी एक लड़की श्वेता सिंह की गिरफ्तारी हुई है। श्वेता सिंह ने 12वीं पास की थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
उधर उत्तराखंड में ही कोटद्वार से एक और गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। कोटद्वार के कोतवाल विजय सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि मुंबई पुलिस की टीम ने मंगलवार रात निंबूचौर में दबिश दी और युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया। मयंक रावत को मुंबई पुलिस स्थानीय कोर्ट में पेश करेगी। जहां से ट्रांजिट रिमांड के बाद पुलिस उसे मुंबई ले जाएगी। आगे जानिए आखिर Bulli Bai App में क्या गलत है..
इस बात को जानने के लिए यह समझने की जरुरत है: मान लीजिए आप फेसबुक या ट्विटर पर कुछ सर्च कर रहे हैं और अचानक आपके सामने अपनी बहन या किसी रिश्तेदार की लड़की का फोटो आ जाता है और इस फोटो पर कुछ आपत्तिजनक लिखा हुआ मिलता है. या फिर आपकी पत्नी के फोटोग्राफ्स मिलते हैं. सोचिए आपको कैसे लगेगा?
Bulli Bai App ऐप के जरिए विशेष समुदाय के लोगों की बहनें या पत्नियों के फोटो ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया ऐप पर वायरल हो रहे हैं और यूजर्स अपने मनोरंजन के लिए उन पर गंदे कमेंट कर रहे हैं। बस यहीं से ऑनलाइन हॉरसमेंट यानी प्रताड़ना शुरू हो जाती है।