Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: कड़ाके की ठंड एक बार फिर कहर बरपाने लगी है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी से मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की थी, ऐसा ही हो भी रहा है। Snowfall के चलते Uttarakhand में जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के 5 जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का अनुमान है। इसे देखते हुए विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड के जनपदों के अधिकांश स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में 2200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने का अनुमान है। बारिश-बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आएगी। कई जगहों पर शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।