उत्तराखंड: अब पहले की तरह संचालित होंगी 5वीं तक की कक्षाएं, कोराना का कोई डर नहीं?

उत्तराखंड में एक तरफ कोरोनावायरस का डर और दूसरी तरफ शिक्षा विभाग का गजब का आदेश..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
1 to 5 Schools: Education Department Order to restart Classes from 1 to 5th in Uttarakhand
Image: Education Department Order to restart Classes from 1 to 5th in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में एक तरफ कोरोनावायरस का डर सता रहा है। मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है वही शिक्षा विभाग ऐसे आदेश जारी कर रहा है, जिससे उत्तराखंड के बच्चों में कोरोनावायरस का खतरा बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा हो जाएंगी।

Education Department Orders to restart 1st to 5th Classes:

जी हां उत्तराखंड शासन द्वारा आज एक आदेश जारी किया गया है। इसमें पहली कक्षा से लेकर पांचवी कक्षा तक को 3 घंटे की जगह पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित करने की बात कही गई है। अब यह आदेश ऑफलाइन कक्षाओं के लिए है या फिर ऑनलाइन कक्षाओं के लिए? इस बात का कोई जिक्र नहीं है। आगे पढ़िए...

आदेश में लिखा गया है कि कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं को 3 घंटे के स्थान पर पठन-पाठन और शिक्षण कार्य को पूर्व निर्धारित समय अवधि के अनुसार संचालित किया जाए।

Class 1 to 5 to Re-Start as per Education Dept:

उत्तराखंड में एक तरफ कोरोनावायरस का डर और दूसरी तरफ शिक्षा विभाग का गजब का आदेश। एक तरफ उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और दूसरी तरफ शिक्षा विभाग का ये आदेश कई सवाल खड़े कर रहा है।
यहां आपको ये भी बता दें कि देशभर कते कई राज्यों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। इधर उत्तराखंड में इस आदेश को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। देखना है आगे क्या होता है।