उत्तराखंड में कोरोना ब्लास्ट: आज 505 लोग मिले पॉजिटिव, देहरादून में बरपा कहर

उत्तराखंड में आज 505 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 1000 पहुंच गया है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
coronavirus uttarakhand : Uttarakhand coronavirus report 5 january 2022
Image: Uttarakhand coronavirus report 5 january 2022

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 505 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। ऐसे में अब उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों के एक्टिव केस का आंकड़ा 1000 पहुंच गया है। देहरादून की हालत सबसे ज्यादा चिंताजनक है क्योंकि यहां एक ही दिन में 253 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 64, नैनीताल में 55 , बागेश्वर में 9, चमोली में पांच, अल्मोड़ा में पांच, चंपावत में तीन, पिथौरागढ़ में 6, टिहरी गढ़वाल में पांच, उधम सिंह नगर में 37 और उत्तरकाशी में 2 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। ऐसे में अब बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि देहरादून में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ रही है। कोरोना ने हर तरफ कोहराम मचा दिया है। सावधान रहें। हमारी आपसे अपील है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानियां बरतें।