उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की रैली स्थगित, कोरोना को लेकर कांग्रेस ने लिया फैसला

9 जनवरी को प्रियंका गांधी की रैली अल्मोड़ा और श्रीनगर में होने वाली थी। अब कांग्रेस से खबर आ रही है कि कांग्रेस ने इस रैली को स्थगित कर दिया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
uttarakhand priyanka gandhi rally: Priyanka Gandhi s rally in Uttarakhand postponed
Image: Priyanka Gandhi s rally in Uttarakhand postponed

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और ऊपर से कोरोनावायरस का डर सभी को सता रहा है। आम लोगों का कहना है की चुनावी रैलियों की वजह से कोरोनावायरस संक्रमण और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। यह आपको पता होगा कि 9 जनवरी को प्रियंका गांधी की रैली अल्मोड़ा और श्रीनगर में होने वाली थी। अब कांग्रेस से खबर आ रही है कि कांग्रेस ने इस रैली को स्थगित कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर रैली को स्थगित कर दिया गया है। गणेश गोदियाल ने बताया प्रियंका गांधी की रैली पर कोई राजनीति हो उससे पहले ही रैली स्थगित कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए और अपनी रैलियों को फिलहाल उत्तराखंड में स्थगित कर देना चाहिए। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी की रैली उत्तराखंड में 9 जनवरी को दो जगहों पर होनी थी। अल्मोड़ा और श्रीनगर में होने वाली रैली के लिए तमाम तैयारियां हो रही थी लेकिन इस बीच कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों ने सभी पार्टियों को चिंता में डाल दिया है। कांग्रेस ने फैसला लिया है कि प्रियंका गांधी की रैली स्थगित कर दी जाएगी।